भाजपा हापुड़ की जिला अध्यक्ष बनी कविता माधरे:संगठन में सक्रियता का मिला इनाम, बोलीं-विकास को नई दिशा देना लक्ष्य

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हापुड़ में भारतीय जनता पार्टी ने हापुड़ जनपद में संगठनात्मक बदलाव करते हुए कविता माधरे को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन में उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए सौंपी है। नियुक्ति के बाद जिले में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। संगठन की मजबूती ही प्राथमिक लक्ष्य पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि कविता माधरे का व्यापक अनुभव हापुड़ संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देगा। विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व से उत्साह बढ़ेगा।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि वे पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए जनपद को संगठनात्मक रूप से शीर्ष पर ले जाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की ओर से जिले के विकास को नई दिशा देना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। 2008 से भाजपा में सक्रिय भूमिका कविता माधरे मूल रूप से हापुड़ नगर के पटेल नगर मोहल्ला निवासी हैं। उनके परिवार का भाजपा से लंबे समय से जुड़ाव है। उनके पति मोहन सिंह वर्तमान में भाजपा हापुड़ के जिला महामंत्री हैं और दोनों ही संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर वर्ष 2008 में भाजपा महिला मोर्चा की शहर उपाध्यक्ष बनने से शुरू हुआ। वर्ष 2012 में वे नगर पालिका चुनाव में सभासद निर्वाचित हुईं और अपने वार्ड में विकास कार्यों के लिए पहचान बनाई।संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने 2016 में उन्हें जिला मंत्री बनाया। 2018 में वे भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री बनीं और हापुड़ सहित आसपास के जिलों में महिला कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसके बाद वर्ष 2020 में उन्हें भाजपा संगठन की क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें उन्होंने संगठन विस्तार में अहम योगदान दिया। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्सव कविता माधरे के जिला अध्यक्ष बनते ही देर रात कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली, विनोद गुप्ता, अमित त्यागी, अमित शर्मा, अनिल त्यागी, कुणाल चौधरी, मुदित गोयल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *