भोगांव में सड़क हादसे में महिला की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दामाद-बहू घायल

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भोगांव में शनिवार शाम जीटी रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में महिला का दामाद और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मैनपुरी जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, ग्राम विरायमपुर सतघरा निवासी पंकज कुमार अपनी ससुराल फरुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर गए थे। वहां से वह अपनी सास मनोरमा देवी और पत्नी रजनी को साथ लेकर मैनपुरी स्थित एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। शनिवार शाम जब वे परतापुर के पास जीटी रोड से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोरमा देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पंकज कुमार और उनकी पत्नी रजनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, वाहन की पहचान होते ही चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *