मंत्री विज की चेतावनी से घाटे में बिका HR88B8888 नंबर:पिछली बार ₹1.17 करोड़ की बोली लगी थी; बोलीदाता रकम नहीं भर पाया

📅 Published: December 10, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा में बुधवार (10 दिसंबर) को हुई वीआईपी नंबरों की नीलामी में वीआईपी नंबर HR88B8888 केवल 26.71 लाख रुपए में बिक गया। पिछली बार की नीलामी में इस नंबर के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बोली लगी थी, लेकिन बोलीदाता दाम नहीं चुका पाया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बोलीदाता की संपत्ति की जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद परिवहन विभाग को वीआईपी नंबर HR88B8888 की दोबारा से नीलामी करवानी पड़ी। इस नीलामी में पिछली बार बोली लगाने वाले व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया। इस नंबर को अब कैथल की रहने वाली महिला सुषमा ने खरीदा है। उन्हें 3 दिन के अंदर यह पैसा जमा करवाना होगा। हिसार के सुधीर ने लगाई थी करोड़ों की बोली
पिछली नीलामी में हिसार के रहने वाले सुधीर ने इस नंबर की करोड़ों में बोली लगाई थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बोलीदाता के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद बोलीदाता सुधीर सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि उन्होंने नियमों के हिसाब से ही बोली लगाई थी। उनके ज्योतिष ने इस नंबर को लेने को कहा था। मगर बोली बढ़ती गई तो वह आगे रेट लगाते गए। सुधीर ने बताया कि इस बार वह बोली में शामिल ही नहीं हुए क्योंकि वह पहले ही काफी परेशान हो चुके हैं। इस बार इस नंबर को लेने के लिए 31 बोलीदाताओं ने ऑक्शन लगाई। शाम 5 बजे तक यह ऑक्शन चली। गुरुग्राम का नंबर 22.80 लाख में बिका
वहीं, इस बोली में गुरुग्राम का नंबर HR26FY0001 22.80 लाख में बिका है। इस नंबर को लेने के लिए 15 लोगों ने बोली लगाई। इसके अलावा फरीदाबाद का HR51CU0001 नंबर 19 लाख 17 हजार रुपए में बिका है। इसके लिए 14 लोगों ने ऑक्शन में भाग लिया है। कैसे होती है फैंसी नंबर की ऑनलाइन नीलामी?
हरियाणा में हर हफ्ते फैंसी नंबर प्लेटों की नीलामी ऑनलाइन पोर्टल fancy.parivahan.gov.in पर होती है। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक इच्छुक लोग अपनी पसंद का नंबर चुनकर आवेदन करते हैं। इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन बोली चलती है और उसी दिन नीलामी का परिणाम घोषित किया जाता है। 768 नंबरों की बोली लगी
परिहवन विभाग ने आज कुल 768 नंबरों की बोली लगाई। इस बोली में टोटल नंबर 1615 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अब ऑक्शन में जिन बोलीदाताओं ने सबसे ज्यादा बिड लगाई है, उन्हें तीन दिन के अंदर पूरी राशि विभाग में जमा करवानी होगी। वहीं कागजात संबंधित एसडीएम कार्यालय में जमा करवाने होंगे। पैसा जमा करवाने के बाद करीब तीन महीने का समय बोलीदाता को वाहन पर लगाने का मिलेगा। नीलामी प्रक्रिया का इतिहास …………….. VIP नंबर की ₹1.17 करोड़ की नीलामी रद्द:मंत्री विज बोले- बोली लगाने वाले की प्रॉपर्टी चेक की जाएगी; नंबर दोबारा नीलाम होगा हरियाणा में वीआईपी नंबर HR 88 B 8888 की नीलामी में 1.17 करोड़ रुपए की बोली लगाने के बाद राशि जमा न करने वाले व्यक्ति पर अब सरकार सख्त हो गई है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने उसकी संपत्ति और आय की जांच के आदेश दिए हैं। विज ने कहा कि बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है, और सुरक्षा सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करवा देना गंभीर मामला है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *