मऊ में किसानों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:संयुक्त किसान मोर्चा ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मऊ में संयुक्त किसान मोर्चा और जिला श्रमिक समन्वय समिति ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के दौरान उन्होंने अपनी आठ सूत्रीय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यह प्रदर्शन जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में धरना स्थल पर किया गया। किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की सभी नीतियां किसानों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों का समर्थन कर किसानों को नुकसान पहुंचा रही है। जिलाध्यक्ष ने सभी किसानों और मजदूरों से सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया, ताकि सरकार किसानों के मुद्दों पर विचार करने को मजबूर हो। ज्ञापन में किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), बिजली बिल में राहत और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *