मऊ में गैंगस्टर ने जेल में की आत्महत्या:गाजीपुर का रहने वाला था, फंदे से लटका मिला शव

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मऊ जिला जेल में एक गैंगस्टर ने आत्महत्या कर ली। सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि मृतक गैंगस्टर का नाम अजीत रावत है। वह गाजीपुर जिले के थाना सैदपुर के विक्रमपुर गांव का निवासी था। अजीत चिरैयाकोर्ट थाने में एक गैंगस्टर के मामले में निरुद्ध था। सीओ के अनुसार, उस पर चोरी के एक मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि जेल में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि कैदी ने जेल के अंदर अस्पताल वाले स्थान के पीछे पानी के पाइप से अपने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। थाने की पुलिस और जेल स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहे। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और यह पैनल के साथ किया जाएगा। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *