मथुरा में रोडवेज कर्मी और ट्रैफिक दरोगा भिड़े:बस का चालान करने पर हुआ विवाद, बीच चौराहे पर रोककर सवारियां भर रही थी

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मथुरा के व्यस्त गोवर्धन चौराहा पर राजस्थान रोडवेज के बस कर्मियों और एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर के बीच तीखा विवाद हो गया। यह घटना बस का चालान करने के दौरान हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान रोडवेज की एक बस चौराहे के बीच में रुककर सवारियां भर रही थी, जिससे पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगातार बढ़ रहे जाम को देखते हुए ट्रैफिक दरोगा मौके पर पहुंचे और बस का चालान करने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान बस कंडक्टर ने कथित तौर पर सब-इंस्पेक्टर का हाथ पकड़कर खींचा और उन्हें बस के आगे से हटाने का प्रयास किया। हालांकि, कैमरा देखकर कंडक्टर शांत हो गया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बहस जारी रही। बस चालक ने भी अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। उसने पुलिसकर्मी और मौजूद मीडियाकर्मियों से कहा कि पहले बस स्टैंड बनवाया जाए। चालक की इस हरकत के कारण बस आगे बढ़ने में देरी हुई और जाम की स्थिति और बिगड़ गई। घटना के चलते चौराहा पूरी तरह से बाधित हो गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी अक्सर बसों को सड़क के बीच में रोककर मनमाने ढंग से सवारियां भरते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों ने जिला प्रशासन से बसों के लिए निर्धारित स्टॉपेज तय करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति से भविष्य में बड़े विवाद हो सकते हैं। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हुई बहस स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *