मथुरा में सड़क हादसें में युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, पुलिस मौके पर पहुंची

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मथुरा के थाना छाता कोतवाली के अंतर्गत गांव खायरा के पास आगरा कैनाल पर एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक बरसाना से छाता की ओर आ रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने मृतक की पहचान सुनील पुत्र रामबाबू के रूप में की है। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है और वह पल्सो, थाना बरसाना का निवासी था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *