मथुरा में सड़क हादसे में महिला की मौत:रोड पार करते समय कार ने टक्कर मारी, ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया; 1 घंटे तक हंगामा किया

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मथुरा में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने हाईवे पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान नौगांव, थाना हाईवे की रहने वाली माया देवी (45) पत्नी रमन के रूप में हुई है। माया देवी बाजार से घर लौटते समय हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही मध्य प्रदेश नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हाईवे पर जाम लगाया हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटे तक दोनों दिशाओं में यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। नंबर के आधार पर वाहन और चालक की तलाश जारी हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से आरोपी कार की मध्य प्रदेश नंबर प्लेट बरामद हुई है। नंबर के आधार पर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हाईवे जाम करने वाले 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *