महराजगंज पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत किया जागरूक:कार्यशालाओं का आयोजन, महिलाओं-बालिकाओं को आत्मरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन की जानकारी दी

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत महराजगंज पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों और मिशन शक्ति टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में यह कार्यशालाएं आयोजित कीं। इन कार्यशालाओं में प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके, ‘गुड टच / बैड टच’ की पहचान, उनके कानूनी अधिकार और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि बस, रास्तों या सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें या थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) का सावधानी से उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया। उनसे स्वयं नियमों का पालन करने और अपने घर व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इनमें 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) शामिल हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *