महराजगंज जनपद के 2084 पोलिंग बूथों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस दौरान गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 46% तक पूरा हो चुका है, जबकि 60% से अधिक फॉर्म एकत्र किए जा चुके हैं। पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए BLO (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। पंचायत स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक के अधिकारी BLO को इस कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। देशभर में BLO पर प्रशासनिक दबाव और आत्महत्या की घटनाओं के मद्देनजर, नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के खैराटी ग्राम पंचायत मे SIR का कार्य कर रही BLO मुन्नी गुप्ता ने बताया कि बूथ संख्या 83 में कुल 1192 मतदाता हैं, जिनमें से 832 SIR फॉर्म भरवा लिए गए हैं। शेष कार्य भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा। प्रशासनिक दबाव और आत्महत्या की घटनाओं पर मुन्नी गुप्ता सहित अन्य BLO ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि SIR को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। उन्हें केवल समय पर अपना कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। एक अन्य BLO राजकुमारी गुप्ता ने बताया कि उनके बूथ संख्या 84 में कुल 745 मतदाता हैं, जिनमें से 668 फॉर्म भरे जा चुके हैं। लगभग 200 मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाना बाकी है, जो समय पर पूरा हो जाएगा। राजकुमारी ने भी अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलने और किसी भी तरह के दबाव या धमकी न दिए जाने की पुष्टि की।
महराजगंज में SIR गणना प्रपत्र का 50% डिजिटाइजेशन पूर्ण:2084 बूथों पर 60% से अधिक फॉर्म जमा, डोर-टू-डोर अभियान में तेजी
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
