महावन में 100% कार्य करने वाले 171 बीएलओ सम्मानित:विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर जिलाधिकारी ने सराहा

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मथुरा की महावन तहसील में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 171 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया। इन सभी बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्र में पुनरीक्षण कार्य को शत-प्रतिशत पूरा किया है। यह सम्मान मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बीएलओ को बधाई देते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और तत्परता अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अभियान के महत्व पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी महावन कंचन, तहसीलदार महावन, सुपरवाइजर और महावन क्षेत्र के सभी बीएलओ तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने शेष बीएलओ को गणना प्रपत्र शीघ्र एकत्रित करने और डिजिटाइजेशन का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बीएलओ ने अपना कार्य पूर्ण कर लिया है, वे अन्य साथियों की सहायता करें ताकि पूरी तहसील में पुनरीक्षण कार्य समय पर संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना तनाव के, पूर्ण निष्ठा और दृढ़ता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सामूहिक प्रयासों से ही मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सकता है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *