महिला की जमीन पर अवैध कब्जा, मारपीट कर भगाया:पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी के कुरावली स्थित ग्राम रम्पुरा की एक महिला ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे और दबंगई से परेशान होकर उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता सुधा पत्नी रवी ने एक प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पास गाटा संख्या 142, रकबा 0.0690 हेक्टेयर भूमि है। यह भूमि उसकी सास मालती देवी के नाम दर्ज है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। सुधा के अनुसार, वह लंबे समय से इस भूमि पर काबिज है। इसी पर उसकी मवेशियों के लिए मैस भी बनी हुई है। वह अपनी भूमि पर गेट और अन्य निर्माण कार्य करा रही थी, तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए। पीड़िता का आरोप है कि गांव के मनोज कुमार, विवेक पुत्रगण किशन बराल, तथा प्रवीण और राहुल पुत्रगण लालसिंह ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने कथित तौर पर गुंडागर्दी के बल पर जमीन खाली करने का दबाव बनाया, मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सुधा ने बताया कि विपक्षी कई दिनों से उस पर जानलेवा हमला कर रहे हैं और अवैध तरीके से उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उसने कहा कि वह गरीब है और अकेले संघर्ष करने में असमर्थ है। पीड़िता ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उसने अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को तत्काल रुकवाने और उसे अपनी भूमि पर निर्माण कार्य जारी रखने की अनुमति देने की गुहार लगाई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *