रोडवेज महिला परिचालकों की भर्ती कर रहा है। 190 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लखनऊ में भर्ती मेला लगा। इसमें मात्र 20 अभ्यर्थी ही पहुंचीं। लखनऊ परिक्षेत्र में महिला परिचालकों की लंबे समय से कमी को पूरा करने के लिए रोडवेज ने 190 पदों पर सीधी संविदा भर्ती का ऐलान किया था। विभाग को उम्मीद थी कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भर्ती होने पर महिला अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ेगी, लेकिन परिणाम इसके उल्टा निकला। आरएम कार्यालय में लगाए गए रोजगार मेले में आवेदकों की संख्या बेहद कम रही। अधिकारियों के मुताबिक, सिर्फ 20 महिलाएं ही दस्तावेज सत्यापन कराने पहुंचीं, जिससे चयन प्रक्रिया प्रभावित हुई। ऑन-द-स्पॉट चयन प्रक्रिया भी नहीं खींच पाई भीड़ रोजगार मेले में वही पुरानी प्रक्रिया अपनाई गई जिसमें— मूल दस्तावेजों की जांच, स्क्रूटनी, योग्यता की पुष्टि, कौशल मिशन (NSDM/NRLM) में रजिस्ट्रेशन की जांच सभी कुछ ऑन-द-स्पॉट किया जाना था। विभाग को उम्मीद थी कि सरल प्रक्रिया ज्यादा उम्मीदवारों को आकर्षित करेगी, लेकिन हकीकत में मेले का अधिकांश समय खाली ही बीता। अधिकारियों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची सप्ताह भर में जारी की जाएगी, लेकिन कम उपस्थित अभ्यर्थी भविष्य की वैकेंसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। क्या रही इतनी कम भीड़ की वजह? हालांकि विभाग ने अभी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि जागरूकता कम होने, अभ्यर्थियों की न्यून उम्र सीमा (18–40 वर्ष) और अनिवार्य CCC कोर्स व कौशल मिशन रजिस्ट्रेशन होने और परिवहन सेवा में जोखिम और जिम्मेदारी जैसे कारणों की वजह से चयन प्रक्रिया में महिलाएं आगे नहीं आ रहीं। महिला परिचालकों के लिए दो मुख्य योग्यताएं तय की गई हैं- इंटरमीडिएट (12वीं पास) ,ट्रिपल सी (CCC) कोर्स के साथ ही NSDM या NRLM में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यही तकनीकी शर्तें भी अभ्यर्थियों की संख्या कम होने का प्रमुख कारण हैं।
महिला परिचालक भर्ती में 20 अभ्यर्थी ही पहुंचीं:लखनऊ रोडवेज में 190 पदों की भर्ती, महिलाओं ने नहीं दिखाई रुचि
📅 Published: December 3, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
