माफिया अतीक के गुर्गों पर एक और गैंगस्टर:प्रयागराज में IS 227 के लिस्टेड मेंबर जेपी दुबे समेत 3 पर करवाई, बाउंड्री गिरवाते वीडियो हुआ था वायरल

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज में एयरपोर्ट थाना पुलिस ने जेपी दुबे उर्फ जेपी दुबे, विकास पासी और भइयालाल पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की है। पुलिस को गश्त के दौरान मिली गोपनीय सूचना में बताया गया कि ये तीनों मिलकर जमीन कब्जा, अवैध प्लॉटिंग, रंगदारी और मारपीट जैसे अपराध लंबे समय से कर रहे हैं। तीनों माफी आती है कि अहमद गैंग के सदस्य हैं। अभिलेखों में मिला आपराधिक इतिहास थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने थाना रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एक साथ पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें सभी तीनों नामजद हैं। इन मुकदमों में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, हत्या के प्रयास और अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को प्रताड़ित करने जैसे आरोप शामिल हैं। जमीन कब्जा और अवैध प्लॉटिंग का खेल पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी गरीब किसानों की जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लॉटिंग करते हैं। इसके अलावा सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण करने की कोशिश करते हैं। विरोध होने पर धमकी देना और मारपीट करना इनके लिए आम बात है। इलाके में कायम है दहशत इनकी गतिविधियों का आतंक इतना है कि कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ न तो शिकायत करता है और न ही गवाही देने की हिम्मत जुटा पाता है। कुख्यात 227 गैंग से कनेक्शन जेपी दुबे अतीक अहमद के कुख्यात 227 गैंग का सूचीबद्ध सदस्य है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में चायल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमले में भी उसका नाम आया था। उस पर कुल आठ मुकदमे शामिल हैं। प्रयागराज के अलावा उस पर कौशांबी में भी मुकदमा दर्ज है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *