मिर्जापुर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत 4 की मौत:NH-19 पर धुंध के चलते स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में जा घुसी, प्रयागराज से बनारस जा रहे थे

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मिर्जापुर में NH-19 पर कोहरे के कारण स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में पिता-बेटे समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर शवों को कब्जे में लिया गया और जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे कछवा थाना क्षेत्र में कटका गोदाम के पास का है। 3 तस्वीरें देखिए… प्रयागराज के दाउलकपुर, सोरांव निवासी बाबूलाल (55) अपने बेटे अनुराग (22) के साथ स्विफ्ट कार से वाराणसी जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े 7 बजे NH-19 पर कटका गोदाम के पास रास्ता धुंध से ढका हुआ था। विजिबिलिटी कम होने की वजह से कार हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर से पहले कार ने ट्रक के पास खड़े दो और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों को रौंदते हुए कार सीधे ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार बाबूलाल, अनुराग और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *