मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2187 मरीजों का उपचार:बलरामपुर में 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ सफल आयोजन

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जनपद बलरामपुर में रविवार को सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सफल आयोजन किया गया। इन मेलों में कुल 2187 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, इन मेलों में 938 पुरुष, 746 महिलाएं और 503 बच्चे शामिल थे, जिन्हें उपचार मिला। मरीजों का पंजीकरण कर सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ रक्तचाप, शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र और दंत रोगों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। मेलों के दौरान आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम और संचारी रोग नियंत्रण अभियान जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। दवा वितरण काउंटर के माध्यम से मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा एकडंगा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य आमजन को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। डॉ. रस्तोगी ने जनपदवासियों से इन मेलों का नियमित लाभ उठाने की अपील की।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *