मुजफ्फरनगर में गाली रोकने पर युवक को पीटा:घटना CCTV में कैद, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के कांधला रोड पर एक युवक को गाली-गलौज रोकने पर बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित युवक की पहचान अब्दुल रहमान के बेटे इमरान के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार शाम को हुई और पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। इमरान ने अपने घर के पास से गुजर रहे कुछ युवकों को गाली-गलौज करते देखा। उसने उन्हें रोका और कहा कि मोहल्ले में महिलाएं और बच्चे हैं, इसलिए ऐसी भाषा का प्रयोग न करें। इस बात पर युवक भड़क गए और उन्होंने इमरान को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। देखते ही देखते 4-5 युवकों ने मिलकर इमरान पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने इमरान को घेर लिया और मुक्कों-लातों से उसकी जमकर पिटाई की। एक युवक ने उसकी पीठ पर लाठी से भी वार किया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि इमरान सड़क पर गिर गया। हमलावर मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित इमरान अपने परिजनों के साथ बुढ़ाना थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इमरान ने बताया कि उसे सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बुढ़ाना के एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *