मुरादाबाद बार एसोसिएशन ने जनपद न्यायाधीश का किया स्वागत:न्याय व्यवस्था मजबूत करने को बार-बेंच समन्वय पर जोर

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एवं लाइब्रेरी मुरादाबाद के एस.पी. गुप्ता भवन सभागार में शनिवार को जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज़ बिन आसिम के प्रथम आगमन पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश का अंग वस्त्र, पुष्पमाला और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं महेश चंद्र त्यागी, सुधीर गुप्ता, विजय गुप्ता, राममोहन श्रीवास्तव, जाफर अली, राकेश वशिष्ठ, राकेश जौहरी, वीरेंद्र शर्मा, प्रभात गोयल और आदेश श्रीवास्तव ने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने जोर दिया कि समन्वय और सहयोग के बिना वादकारियों को समय पर न्याय दिलाना संभव नहीं है। अपने संबोधन में जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज़ बिन आसिम ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पुराने लंबित वादों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए उन्हें अधिवक्ताओं का निरंतर सहयोग मिल रहा है। न्यायाधीश ने यह भी कहा कि बार के सहयोग के बिना बेंच प्रभावी रूप से कार्य नहीं कर सकती। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जनपद न्यायाधीश के व्यक्तित्व, कार्यशैली और आचरण की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मुरादाबाद न्यायपालिका उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में उत्कृष्ट न्याय व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत करेगी। इस अवसर पर दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद की ओर से न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति सुरेंद्र कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश घनेन्द्र कुमार, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) नितिन गुप्ता, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल, जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) अजय गुप्ता उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, उपाध्यक्ष पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह (जेपी), रमापंत पांडे सहित कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ और अंत में आभार व्यक्त कर समारोह का समापन किया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *