मुरादाबाद में भाकियू ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया:किसान बोले-MSP गारंटी कानून का वादा पूरा करे मोदी सरकार;कहा-धान केंद्रों पर बिचौलियों का कब्जा

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुरादाबाद में भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। भाकियू पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार से एमएसपी गारंटी कानून को लागू करने की मांग की।
भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि, संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली आंदोलन को 5 साल पूरे हो गए है। इस आंदोलन में कई किसानों ने अपनी जान गंवाई। लंबे आंदोलन के बाद सरकार ने MSP गारंटी कानून लागू करने का वादा किया था। लेकिन इस वादे को पूरा नहीं किया। किसान नेताओं ने मांग उठाई कि आंदोलन में जो किसानशहीद हुए थे उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाए और उनके एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए।
आंदोलन को लेकर सरकार ने जो मुकदमे किसानों के ऊपर दर्ज कराए थे वो सभी मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकल में धान जगह-जगह तुल रहा है। क्रय केंद्रों पर किसान का धान नहीं तुल रहा है बल्कि बिचौलियों का धान तुल रहा है। आरोप लगाया कि सरकारी धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का कब्जा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *