मेंहदावल में लापता अधेड़ का शव मिला:घर से एक किलोमीटर दूर मिली लाश, पांच दिन से गायब थे

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र में एक अधेड़ का शव मिला है। शनिवार सुबह भरवालिया पांडेय मोहल्ले के राइस मिल के पास स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान तुलसीपुर निवासी 45 वर्षीय जोगिंदर निषाद पुत्र स्वर्गीय मुंशी ( उपनाम) के रूप में हुई है। जोगिंदर पिछले एक हफ्ते से घर से लापता थे। उनके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और सोशल मीडिया के माध्यम से भी उनकी तलाश की जा रही थी। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। सूचना मिलने पर मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *