मेरठ के अब्दूल्लापुर चौकी के पीछे लगी आग:छात्र नेता ने कहा कूड़े और गंदगी के कारण तेजी से फैली आग

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के अब्दुल्लापुर रोड स्थित चेक पोस्ट के पास देर रात भीषण आग लग गई। घटना के समय पहले हल्का धुआँ उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने भयावह रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसपास बड़ी मात्रा में जमा कूड़ा-कचरा और कुछ संदिग्ध ज्वलनशील वस्तुएँ आग फैलने का प्रमुख कारण बनीं। छात्र नेता ने दी सूचना आग लगते ही छात्र नेता विनीत चपराना ने तुरंत नगर निगम, फायर ब्रिगेड और अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी को फोन कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। विनीत ने कहा कि मैंने तुरंत सूचना दी, लेकिन यदि पहले से उचित कदम उठाए गए होते तो इतनी बड़ी आग नहीं लगती। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। तेज़ हवा और कूड़े का ढेर होने के कारण आग बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर कूड़े के ढेर और अव्यवस्था को लेकर विरोध किया गया था, पर सफाई और निगरानी में लापरवाही बरती गई। प्रशासन ने कहा है कि आग के कारणों का पता तकनीकी जाँच के बाद ही लगाया जा सकेगा। फिलहाल क्षेत्र में आसपास के व्यापारियों को आग के खतरे के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *