मेरठ महापौर ने दिलाई निगम के कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ:चुनाव रद्द होने के तीन महीने बाद फिर से चुने गए 6 सदस्य

📅 Published: January 19, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

17 जनवरी को हुए नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में मनोनीत हुए पार्षदों का सोमवार को महापौर हरिकांत आहलूवालिया के कैंप कार्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें महापौर और नगर आयुक्त ने जीते हुए पार्षदों को शपथ दिलवाई। इन्होंने ली शपथ कार्यकारिणी चुनाव में कुल छह पार्षद चुने गए थे जिनमें से दो महिला पार्षद और चार पुरुष हैं।राजनैतिक दृष्टि से छह में चार सदस्य भाजपा से हैं वहीं एक सदस्य समाजवादी पार्टी से है। इसके साथ ही एक सदस्य भाजपा से निलंबित पार्षद संजय सैनी हैं।
पूरी हुई कार्यकारणी , अब विकास है मुद्दा शपथ ग्रहण समारोह के बाद महापौर हरिकांत आहलूवालिया ने कहा कि नगर निगम की कार्यकारिणी अब पूरी हो चुकी है। सदस्य सत्ता पक्ष से है या विपक्ष से इस बात का इसमें कोई मुद्दा नहीं है। सभी सदस्य मिलकर नगर निगम का विकास कार्य करेंगे और शहर को समृद्ध बनाने का काम करेंगे। पहले रद्द हुआ था चुनाव नगर निगम का कार्यकारिणी चुनाव पहले 17 नवंबर को हुआ था। जिसमें भाजपाइयों ने नगर निगम के अधिकारियों पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने के बाद चुनाव को रद्द कर दिया था। इसके बाद कई बार चुनाव की तारीख घोषित की गई थी लेकिन हमेशा वह आखिरी दिन रद्द हो गया था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *