मेरठ में किसानों का कलेक्ट्रेट ऑफिस पर प्रदर्शन:भू-माफिया और पूर्व प्रधान पर जमीन और सरकारी रास्ता हड़पने का आरोप

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के आजमपुर गांव के किसानों ने अपनी कृषि भूमि और 60 साल पुराने सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि भू-माफिया और अरनावली गांव के पूर्व प्रधान ने मिलकर उनकी जमीन और रास्ता हड़प लिया। आजमपुर के सतपाल शर्मा, अमरीश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, सचिन शर्मा और योगेश शर्मा ने बताया कि उनकी अरनावली क्षेत्र में कृषि भूमि है, जिसे रोहटा रोड से सरकारी रास्ता जोड़ता है। प्रॉपर्टी डीलर हरमिंदर और मोहित ने पूर्व प्रधान मनोज शर्मा के साथ मिलकर जमीन पर प्लॉटिंग की कोशिश की। किसानों के अनुसार, जब मुकेश शर्मा और कृष्ण शर्मा ने जमीन बेचने से इनकार किया, तो उनके खेतों में जाने वाले रास्ते को नष्ट कर दिया गया। सतपाल शर्मा के खेत में जाने वाले सरकारी रास्ते को भी विस्थापित कर पश्चिम दिशा में ले जाया गया। लेखपाल की भूमिका और विवाद सतपाल शर्मा ने सरकारी नक्शे (सिजरे) दिखाकर विरोध किया, लेकिन लेखपाल सौरभ ने डीलरों और पूर्व प्रधान द्वारा रास्ता विस्थापित करने को सही ठहराया। उनका कहना था कि किसानों द्वारा प्रस्तुत नक्शे में कोई दोष है। गांव वालों के विरोध के बाद डीलर हरमिंदर ने सतपाल शर्मा की जमीन को लेकर चर्चा बंद कर दी। किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और अवैध कब्जों को हटाने की मांग की है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *