मेरठ में हाईवे पर चलती कार में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, 10 मिनट में जल गई गाड़ी

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन 10 मिनट में कार पूरी तरह जल गई। मोदीपुरम निवासी मनीष कैलाश गिरी हिमाचल से अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी कार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर पहुंची, तभी उसमें आग लग गई। मनीष ने बताया कि समय रहते उन्होंने कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। मनीष के अनुसार, उनकी कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। कार से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों और राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल चुकी थी। आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *