मेरठ में SIR 2025 पर DM की सख्ती:गणना प्रपत्र कल तक जमा कराने की अपील, देर करने वालों का नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने SIR 2025 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अब तक गणना प्रपत्रों के वितरण, वापसी और डिजिटाइजेशन की स्थिति पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे गणना प्रपत्र जमा कराने की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने शेष मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे अपना गणना प्रपत्र कल तक भरकर वापस कर दें, ताकि डिजिटाइजेशन का कार्य समय पर पूरा हो सके। डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि कोई भी मतदाता अंतिम तिथि का इंतजार न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र वापस नहीं किया जाएगा, उनके नाम प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं होंगे। इस संबंध में राजनीतिक दलों से भी मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि गणना प्रपत्र परिवार का कोई भी सदस्य भरकर वापस कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी मतदाता एक से अधिक स्थान से गणना प्रपत्र न भरे। ऐसा पाए जाने पर दोषी पर एक साल की सजा का प्रावधान है, जिसके बारे में लोगों को जागरूक किए जाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह तत्काल संबंधित ईआरओ या उप जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर जानकारी प्रदान करे, ताकि क्रॉस चेक कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दल प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से गणना प्रपत्र भरकर जल्द से जल्द वापस करने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *