मेसी के वीडियो से गायब शाहरुख, राहुल, फडणवीस:फुटबॉलर ने इंडिया टूर का वीडियो पोस्ट किया, खेल और खिलाड़ियों पर फोकस

📅 Published: December 17, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लियोनल मेसी ने अपने GOAT इंडिया टूर 2025 के खत्म होने पर सोशल मीडिया पर एक मिनट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके भारत दौरे के खास पल दिखाए गए हैं, जैसे फैंस से मुलाकात, चारों शहरों की झलक और अलग-अलग जगहों के अनुभव। हालांकि वीडियो में कई राजनीतिक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी नजर नहीं आए। इसमें शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जैसे बड़े नाम शामिल नहीं हैं। वीडियो में मेसी की मुलाकात सचिन तेंदुलकर और करीना कपूर के साथ दिखाई गई है। कैप्शन में मेसी ने भारत के लोगों को प्यार और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल होगा। मेसी ने 13 दिसंबर को कोलकाता से अपना दौरा शुरू किया था और इसके बाद हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली गए। कवर इमेज पर क्लिक करके मेसी का वीडियो देखें या इस लिंक पर क्लिक करें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *