मैनपुरी: जमीनी विवाद में मारपीट, 3 घायल:वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के सैदपुर कहरी गांव में जमीनी विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हुए थे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट होती दिख रही थी। वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करहल के सीओ अजय चौहान ने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद से संबंधित है, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो की तकनीकी जांच करा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मारपीट के दौरान लाठी-डंडों के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को पहले सीएचसी सलूक नगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में रोहन सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य का इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर उन पर हमला किया। ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट जारी रहने पर उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। सीओ अजय चौहान ने यह भी बताया कि मामले में किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही या भूमिका की जांच की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो और मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *