मैनपुरी में एएचटी की दबिश, दो दुकानदारों के चालान:बालश्रम मामले में कार्रवाई, गिरफ्तारी की दी चेतावनी

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र में बुधवार को एएचटी टीम ने बालश्रम और मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने ढाबों, मैकेनिकल दुकानों और बाजारों में छापेमारी की। इस दौरान बालश्रम कराते पाए जाने पर दो दुकानदारों के चालान किए गए। अभियान का नेतृत्व थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक सिरोजनी देवी ने किया। टीम में हेड कॉन्स्टेबल सोनवीर सिंह, कॉन्स्टेबल सुमित, चालक आरक्षी अमित राणा और श्रम विभाग के प्रवर्तन अधिकारी शामिल थे। टीम ने लगभग दो घंटे तक क्षेत्र में सघन चेकिंग की। टीम ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में बच्चों को मजदूरी पर रखा गया, तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। एएचटी ने बच्चों से भी बातचीत की और उन्हें पढ़ाई जारी रखने तथा किसी दबाव में काम न करने की सलाह दी। यह अभियान केवल चालान तक सीमित नहीं था। टीम ने लोगों को नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और भिक्षावृत्ति उन्मूलन के प्रति भी जागरूक किया। अधिकारियों ने आमजन को शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 108, 1090, 1076, 1098, 181 और 102 की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस छापेमारी से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *