मैनपुरी में किशोर की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या:भैंस चराते समय गांव के चार युवकों ने किया हमला, आरोपियों की तालाश में जुटी पुलिस

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी में भैंस चराने गए एक 16 वर्षीय किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम जरामई में हुई। मृतक की पहचान हुकुम सिंह के बेटे शिव के रूप में हुई है। शिव अपने भाई के साथ भैंस चरा रहा था, तभी कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। शिव की मां बबली ने बताया कि वह दीवानी न्यायालय में तारीख पर गई हुई थीं। उनके दोनों बच्चे भैंस चराने गए थे। बबली के अनुसार, गांव के ही तीन-चार युवकों ने शिव को पकड़ लिया और कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गहन जांच कराकर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *