मैनपुरी में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:पत्नी और बहन घायल, शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शुक्रवार देर शाम बेवर-कुसमरा मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को बेवर सीएचसी के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के टाडेहार गांव निवासी अजय कुमार (33) पुत्र तोताराम अपनी पत्नी नेहा शर्मा और बहन अंजली शर्मा (अठलकड़ा, बेवर निवासी नीलेश शर्मा की पत्नी) के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बरा शिवाला के निकट कुसमरा मार्ग पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बेवर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अजय के मामा के बेटे की शादी 30 नवंबर को थी। अजय इस शादी की तैयारियों के लिए अपनी पत्नी और बहन के साथ बेवर में खरीदारी करने आया था। कपड़े और अन्य आवश्यक सामान खरीदने के बाद तीनों ऊसराहार लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *