मैनपुरी में 6 साल छात्रा को डंपर ने रौंदा, मौत:स्कूटी से ममेरी बहन के साथ जा रही थी स्कूल, बेटी का शव देखकर मां बेहोश

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी शहर में बुधवार सुबह करहल रोड पर एक सड़क दुर्घटना में 6 वर्षीय छात्रा गोरांशी मिश्रा की मौके पर मौत हो गई। सुबह लगभग 8 बजे सेंट मैरी स्कूल की कक्षा एक की छात्रा गोरांशी तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई थी। गोरांशी मिश्रा मूल रूप से बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम काकन की निवासी थीं और अपने परिवार के साथ मैनपुरी के श्रृंगार नगर में राघवेंद्र कुशवाहा के मकान में किराए पर रहती थीं। बुधवार सुबह वह अपनी ममेरी बहन सोनाक्षी मिश्रा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। श्रृंगार नगर मोड़ पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार बालू लदे डंपर ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण गोरांशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि सोनाक्षी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर मां बेहोश हो गईं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *