मैलानी एक्सप्रेस का रूट बदला, अब नहीं आएगी लखनऊ जंक्शन:28 नवंबर से नई व्यवस्था लागू, डालीबाग में होगा इंजन रिवर्सल

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सीतापुर और तराई क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। गोरखपुर–पीलीभीत मैलानी एक्सप्रेस (15009/15010) अब लखनऊ जंक्शन तक नहीं आएगी। रेलवे ने इस लोकप्रिय ट्रेन को 28 नवंबर से इज्जतनगर (बरेली) तक बढ़ा दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रेन का संचालन सीतापुर रूट होकर ही जारी रहेगा, लेकिन इसका अंतिम ठिकाना अब इज्जतनगर होगा। मीटर गेज से ब्रॉड गेज होने के बाद मंडी कनेक्टिविटी टूटी थी स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों की लंबे समय से मांग थी कि ब्रॉड गेज बनने के बाद भी यह रूट सीधे बरेली की थोक मंडी से नहीं जुड़ पा रहा था। इससे किराया और यात्रा दोनों बढ़ गए थे। खासकर मैलानी, लखीमपुर और सीतापुर क्षेत्र के हजारों लोग बरेली आने-जाने में परेशान रहते थे। रेलवे ने अब इस मांग पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन को इज्जतनगर तक बढ़ाने का फैसला लिया है। डालीबाग में होगा इंजन रिवर्सल, लखनऊ जंक्शन का लिंक खत्म इस बदलाव के बाद मैलानी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन पर नहीं पहुंचेगी। ट्रेन का इंजन रिवर्सल अब लखनऊ के डालीबाग यार्ड में ही किया जाएगा। इसके बाद ट्रेन सीधे भोजीपुरा होकर इज्जतनगर पहुंचेगी। भोजीपुरा के बाद बढ़ेगी इज्जतनगर तक पीलीभीत से चलने वाली यह ट्रेन भोजीपुरा स्टेशन पर रुककर सीधे इज्जतनगर तक पहुंचेगी। रेलवे के अधिकारियों की माने तो यह बदलाव यात्रियों को सीधे बरेली की मंडी और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत देगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *