मोहाली में आठ थानों के SHO की ट्रांसफर:दो को पुलिस लाइन भेजा, आर्डर जारी, सुनील कुमार थाना सोहाना की कमान

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मोहाली जिले में पुलिस ने दस पुलिस मुलाजिमों की ट्रांसफर की है। इसमें आठ विभिन्न थानों के SHO हैं। आईटी सिटी थाने के एसएचओ सतविंदर सिंह और एसएचओ बलोंगी कुलवंत सिंह को पुलिस लाइन में ट्रांसफर किया है। इसे रूटीन ट्रांसफर बताया जा रहा है। इसके पीछे कोशिश यही है कि पुलिस को एक्टिव बनाया जाए। आदेश की कॉपी एसएचओ को इस प्रकार दी गई तैनाती आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर रुपिंदर सिंह को SHO मटौर लगाया गया है। पहले वह पीसीआर के इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इंस्पेक्टर मनदीप कंबोज को SHO पुलिस स्टेशन आईटी सिटी लगाया गया है। इससे पहले वह एसएचओ मटौर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को पुलिस लाइन ट्रांसफर किया है। पहले वह थाना आईटी सिटी में एसएचओ पद पर थे। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को एसएचओ पुलिस स्टेशन सदर खरड़ से बदलकर सोहाना में तैनात किया गया है। अमनदीप सिंह, जो कि पुलिस स्टेशन सोहाना के एसएचओ थे, अब उन्हें फेज-11 थाने का एसएचओ लगाया गया है। इंस्पेक्टर प्रिंकल सिंह को एसएचओ बलोंगी लगाया गया है। वह पहले थाना फेज-11 में एसएचओ पद पर थे। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह, जो कि बलोंगी थाने के एसएचओ पद पर थे, उन्हें पुलिस लाइन ट्रांसफर किया गया है। इंस्पेक्टर जयदीप सिंह जाखड़ पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम एंड साइबर इकोनॉमिक्स के पद पर थे। उन्हें एसएचओ पुलिस स्टेशन सदर कुराली लगाया गया है। एसआई बरमा को सोहाना पुलिस स्टेशन से पुलिस स्टेशन सनेटा, और प्रशांत शर्मा को सनेटा पुलिस स्टेशन से पुलिस स्टेशन सोहाना ट्रांसफर किया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *