मोहाली में कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या:फैंस बनकर आए हमलावर, बंबीहा गैंग बोला- सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया

📅 Published: December 15, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब में मोहाली के सोहाना में सोमवार को चलते कबड्डी मैच के बीच में फायरिंग हो गई। बोलेरो सवार लोगों ने गोलियां चलाईं। इसमें कबड्डी टूर्नामेंट को प्रमोट कर रहे खिलाड़ी राणा बलाचौरिया के सिर में गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी कर कहा- शाम 6 बजकर 5 मिनट पर कबड्‌डी खिलाड़ी को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। राणा बलाचौरिया की शादी 10 दिन पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि हमलावर सेल्फी लेने के बहाने खिलाड़ी के पास आए थे। इसी दौरान फायरिंग कर दी। हमले की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। कहा है कि इसने सिद्धू मूसेवाला के कातिलों का साथ दिया था। हमने उसकी हत्या का बदला लिया है। इस मैच में सिंगर मनकीरत औलख भी आने वाले थे, लेकिन उनके आने से करीब आधे घंटे पहले ही यह हमला हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। शूटिंग के दौरान के PHOTOS… गैंगस्टरों की पोस्ट में ये बातें लिखीं… लोगों ने बताया- 6 गोलियां चलीं, एक घायल हुआ
यह वारदात सेक्टर-82 के मैदान में हुई। यहां कबड्डी मैच चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें पहले लगा कि पटाखे चल रहे हैं। करीब 6 राउंड फायरिंग हुई। उसके बाद हमलावर भाग गए। एक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया कि जब टीमें बाहर आई थीं, तब यह हमला हुआ। व्यक्ति के सिर और चेहरे पर गोलियां लगीं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वेदवान स्पोर्ट्स क्लब सोहाना की तरफ से यह कबड्डी कप करवाया जा रहा था। यह मैच लाइव चल रहा था। इसलिए, गोलियों की आवाज वहां के कैमरे में कैद हुई। SSP बोले- रंजिश के एंगल पर भी जांच कर रहे गैंगस्टरों की पोस्ट का आईपी एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश
हत्या के बाद घटनास्थल पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, CIA की टीमें और मोहाली पुलिस की टीमें जांच में जुट रहीं। पुलिस सोहाना के आसपास के एरिया में सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। पुलिस की साइबर सेल इंटरनेट पर डाली गई पोस्ट के जरिए आईपी एड्रेस ट्रेस करने के प्रयास में है। एक साल पहले ही प्रमोटर बने थे राणा बलाचौरिया
राणा बलाचौरिया का पूरा नाम कंवर दिग्विजय सिंह है। वह कबड्डी प्लेयर होने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते थे। एक साल से वह कबड्डी टीमों के प्रमोटर बने थे। वह सोहाना के कबड्डी कप में दो टीमें लेकर आए थे। मूलरूप से वह बलाचौर का रहने वाले थे, लेकिन कुछ समय से मोहाली में ही रह रहे थे। मैच कमेंटेटर बोले- शकरपुर की टीम का मैनेजर था
मैच के कमेंटेटर सेवक शेरगढ़ ने बताया कि राणा बलाचौरिया जालंधर के शकरपुर की टीम के मैनेजर थे। वह टूर्नामेंट में दो टीमें लेकर आए थे। टूर्नामेंट में अभी 4 ही मैच हुए थे। वह ग्राउंड में सेमीफाइनल मैच की टाई डलवाने के बाद बाहर आ रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के बहाने नजदीक आकर सिर में गोलियां मारीं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *