मोहाली में जुटे पंजाब यूथ कांग्रेसी:गवर्नर हाउस की तरफ करेंगे कूच, चंडीगढ़ पुलिस ने बॉर्डर किया सील; पंजाब से न खेले केंद्र

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के मोहाली यूथ कांग्रेस की तरफ से आज प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेसी नेता चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। उन्होंने गवर्नर हाउस जाने का फैसला लिया है। लेकिन पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को बॉर्डर पर भी रोकने की तैयारी की है। बॉर्डर पर पुलिस की तरफ से काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस की तरफ से आईटीबीपी समेत चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। केंद्र पंजाब के हकों पर चला रहा है कैंची प्रदर्शन में शामिल होने के लिए काफी संख्या में नेता पहुंचे हुए हैं। फेज-तीन ए में कामा अस्पताल के बाहर लोग जुटे हुए हैं। यूथ कांग्रेस प्रधान मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। पहले किसानों को तंग किया गया। अब पंजाबी यूनिवर्सिटी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। बाढ़ में 1600 करोड़ के पैकेज का मजाक किया। वहीं, अब चंडीगढ़ को इनडायरेक्ट तरीके से कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। हम पंजाब के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। पंजाब की जमीन से चंडीगढ़ बना है। राजीव-लोंगोवाल समझौते से यह साफ है। हम साफ करना चाहते हैं कि किसानों के साथ इस तरह का मजाक न करें। वरना किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। दुकानदार व कांग्रेसी नेताओं में हुआ विवाद कांग्रेसी नेता फेज-तीन में जुटे थे। पार्किंग में इनकी तरफ से टैंट आदि लगाए गए थे। वहीं, कांग्रेसी नेताओं ने पार्किंग में आने वाली सड़क पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी थी। इस वजह से वहां पर विवाद हो गया। दुकानदारों का कहना था उनकी वजह से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। थोड़ी देर दोनों पक्षों में बहसबाजी तक हुई। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं को अपनी कारे वहां से हटानी पड़ी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *