मोहाली में हाईकोर्ट के पूर्व AAG की पत्नी की हत्या:नौकर रूम में कुर्सी से बंधा मिला, गहने-कैश लूट ले गए बदमाश

📅 Published: December 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। देर रात 11 बजे बदमाश मोहाली के फेज-5 स्थित उनके घर में घुसे थे। वह गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस विरोध करने पर उनकी हत्या की आशंका जता जा रही है। मंगलवार सुबह जब नौकरानी घर में काम करने पहुंची, तो उसे अशोक गोयल जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। वहीं घर का नौकर कुर्सी से बंधा हुआ था। इसके बाद नौकरानी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस नौकर को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। वहीं, कृष्ण कुमार गोयल अपनी बेटी से मिलने मस्कट (ओमान) गए हुए थे। वह अब वहां से वापस आ रहे हैं। नौकर को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के समय घर में एक नौकर ही मौजूद था। पुलिस नौकर की भूमिका पर भी संदेह जता रही है। इसी के चलते पुलिस नौकर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। नौकरानी को जमीन पर पड़ी मिली लाश
पुलिस जांच में सामने आया है कि सबसे पहले नौकरानी घर पहुंची थी। उस समय महिला जमीन पर पड़ी हुई थी, जबकि नौकर कुर्सी से बंधा हुआ था और उसके मुंह पर टेप लगी थी। नौकरानी ने महिला को उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। नौकर बोला- सिर पर वार किया, नहीं मिली चोट
इसके बाद नौकरानी ने आसपास के लोगों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, फिर पुलिस को सूचना दी गई। नौकर ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके सिर पर भी वार किया था, लेकिन पुलिस जांच में उसके सिर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। 9 साल से नौकरी कर रहा था
हिरासत में लिए गए नौकर का नाम नीरज बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 25 साल है। वह करीब 9 साल से गोयल परिवार के यहां काम कर रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *