युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत:औरैया में मंडी समिति के पास हादसा, पुलिस ने ट्रक जब्त किया

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शुक्रवार देर रात औरैया में एक सड़क हादसे में बरमुपुर निवासी अंकुल (पुत्र शिव कुमार) की मौत हो गई। मंडी समिति के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। अंकुल पहले फल का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन कुछ समय से वह आढ़त पर काम कर रहा था। शुक्रवार रात वह किसी काम से मंडी समिति के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल औरैया पहुंचाया। औरैया के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकुल अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *