युवक ने खेत में ले जाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म:पैसों का दिया था लालच, बच्ची की चीख सुनकर पिता के पहुंचने पर भागा आरोपी

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

एटा में दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गैर समुदाय के एक व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। मामला जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को पैसों का लालच देकर साइकिल पर बैठाकर सरसों के खेत में ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर रास्ते से गुजर रहे उसके पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी को बदहवास अवस्था में पाया। पिता के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूचना के बाद सीओ अलीगंज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस की फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। पुलिस घटना के हर पहलू से जांच कर रही है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि जैथरा थाना को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट ने भी मुआयना किया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। टीमों का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान दिन्ने पुत्र जानी, निवासी कसूलिया के रूप में हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *