युवती ने चंबल नदी में लगाई छलांग, मौत:यूपी-एमपी बॉर्डर पुल पर घटना, फोन पर बात करते हुए कूदी

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

इटावा में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले चंबल नदी पुल पर एक युवती ने छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर उदी चौकी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। युवती को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। युवती की उम्र 18 वर्ष बताई गई है। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। युवती ने चंबल नदी के मध्य प्रदेश की सीमा वाले हिस्से में छलांग लगाई थी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने तत्काल भिंड पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस की मौजूदगी में बचाव अभियान चलाया गया। मृतका की पहचान ज्योति जैन (18) के रूप में हुई है। पिता अशोक जैन देवनगर कॉलोनी, कोतवाली भिंड (मध्य प्रदेश) के निवासी हैं। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि छलांग लगाने से पहले युवती किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसके तुरंत बाद वह पुल से चंबल नदी में कूद गई। स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया था, लेकिन जब तक वे युवती को नदी से बाहर निकालते, उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस इस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *