हाथरस में पुलिस ने कथित अपहरण के एक मामले में 24 घंटे के भीतर एक युवती को बरामद कर लिया है। युवती अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। पुलिस ने उसे उसके परिवार को सौंप दिया है। यह घटना 22 नवंबर की है। जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती दोपहर करीब 2:30 बजे चारा काटने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि मुकेश नामक युवक उसे बाइक पर बिठाकर ले गया है। मुकेश फिरोजाबाद के चिमरारी गांव का निवासी है। युवती के पिता ने जब मुकेश से संपर्क किया, तो उसने कथित तौर पर धमकी भरे लहजे में कहा कि वह युवती को जबरन नहीं लाया है, बल्कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ आई है। इसके बाद युवती के पिता ने मुकेश के खिलाफ हाथरस जंक्शन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। परिवार के लोगों के किया सुपुर्द पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया। उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस के अनुसार, युवती ने अपने बयान में बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है।
युवती प्रेमी संग भागी, 24 घंटे में बरामद:हाथरस में पिता ने एक युवक के खिलाफ दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा
📅 Published: November 26, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
