यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:BLO रोते हुए फंदे पर लटका, राजनाथ के सवाल से 600 IAS चकराए, कुत्तों का अनाथालय

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में SIR के कारण टीचर के आत्महत्या से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर SIR पर शुरू हुई राजनीति बयानबाजी को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- SIR से तंग BLO फंदे पर लटका, लिखा- जीना चाहता हूं लेकिन टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा मुरादाबाद में टीचर BLO ने सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह शव कमरे में फंदे से लटका मिला। 46 साल के सर्वेश सिंह ने जान देने से पहले BSA के नाम 3 पेज के सुसाइड नोट में लिखा- रात-दिन काम करता रहा। फिर भी SIR का टारगेट हासिल नहीं कर पा रहा हूं। अगर पर्याप्त समय मिलता तो पूरा कर देता। 4 बेटियां हैं, दो बीमार हैं। मैं जीना तो चाहता हूं, पर घुटन और बहुत डरा महसूस कर रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें 2- रामगोपाल बोले- SIR में वोट काटे जा रहे; स्वतंत्र देव का जवाब- अखिलेश की दुकान बंद होगी यूपी में SIR पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई। सपा सांसद रामगोपाल बोले- अफसर बड़े पैमाने पर वोट काटने का दबाव बना रहे। पलटवार करते हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- बेतुकी बातों के लिए सपा मुखिया को शर्म आनी चाहिए। फर्जी वोट कटेंगे तो उनकी दुकान बंद हो जाएगी। उधर, निर्वाचन आयोग में SIR फॉर्म भरने और डिजिटलाइज करने की लास्ट डेट 11 दिसंबर कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 3- मुरादाबाद में शादी से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत, रोडवेज बस ने टेंपो को रौंदा​​​​​​ मुरादाबाद में रोडवेज बस ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। फिर टेंपो के ऊपर चढ़ गई। हादसे में एक ही परिवार के 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हैं। सभी लोग रफातपुर गांव में एक शादी में शामिल होने के बाद टेंपो से लौट रहे थे। टक्कर से लोग करीब 15 फीट दूर उछलकर गिरे। टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ड्राइवर, बस को छोड़कर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 4- राजनाथ के मैथ्स के सवाल से चकराए IAS, गलता आंसर पर प्रोफेसर की तरह समझाया रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 600 से ज्यादा ट्रेनी IAS से मैथ से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछा जिससे कुछ देर के लिए सभी चकरा गए। पूछा- किसी व्यक्ति के पास इतना पैसा था कि उसने आधा पैसा A को दे दिया, वन थर्ड B को दे दिया, जो रेस्ट अमाउंट बचा था 100 पैसा वो C को दे दिया, बताइए टोटल अमाउंट कितना था? गलत जवाब मिलने पर प्रोफेसर की तरह समझाया कि ऐसे सवालों का कैसे जवाब दें। पूरी खबर पढ़ें 5- बलरामपुर में डेढ़ साल के बच्चे का पेट खा गया तेंदुआ, बुआ के घर शादी में आया था बलरामपुर में मां के पास सो रहे 1.5 साल के बच्चे को शनिवार रात 3 बजे तेंदुआ उठा ले गया। आवाज सुनकर घरवालों ने पीछा किया लेकिन तेंदुआ अंधेरे में गायब हो गया। घरवाले बच्चे को ढूंढने निकले तो घर से 150 मीटर दूर जंगल में उसका शव मिला। तेंदुए ने बच्चे का पेट खा लिया था। शव देखते ही मासूम की मां बेहोश हो गई। बच्चा घरवालों के साथ शुक्रवार को अपनी बुआ के घर शादी में आया था। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- गाजियाबाद में शादी में पहुंचे योगी, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष और हापुड़ जिलाध्यक्ष बने समधी भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया के बेटे वर्तुल की शादी में सीएम योगी पहुंचे। वर्तुल की शादी हापुड़ के निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर की बेटी जानवी से आज होनी है। सीएम ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। वह करीब 20 मिनट रुके थे। गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस से सटे वेदांता फार्म हाउस में कार्यक्रम है। शादी में बीजेपी के सांसद-विधायकों सहित कई मंत्री पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़ें 7- बिजनौर में प्रेमी-प्रेमिका फंदे पर लटके, मौत से पहले लड़के ने चिता की REEL शेयर की बिजनौर में सगाई से एक दिन पहले लड़की ने प्रेमी के साथ जान दे दी। रविवार सुबह दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। लड़की की सोमवार को सगाई होनी थी। रिश्तेदार घर पहुंच चुके थे। मौत से 12 घंटे पहले प्रेमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक गाने की रील शेयर की। इसमें चिता में प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ लेटे दिखाया गया था। दोनों का लंबे समय से अफेयर था और शादी करना चाहते थे। पूरी खबर पढ़ें 8- मथुरा की IPS आशना ने IAS अभिनव संग लिए 7 फेरे, दोनों 2022 बैच के अफसर यूपी की IPS अधिकारी आशना चौधरी ने हरियाणा के IAS अफसर अभिनव सिवाच संग सात फेरे लिए हैं। आशना और अभिनव 2022 बैच के अफसर हैं। हापुड़ के पिलखुवा की रहने वाली आशना चौधरी वर्तमान में मथुरा में ASP हैं। उन्होंने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 116वां रैंक हासिल की थी। फतेहाबाद के गोरखपुर गांव के IAS अभिनव, कुरुक्षेत्र के पिहोवा में SDM हैं। दोनों ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। पूरी खबर पढ़ें 9- मेरठ में दलितों को बीमार बताकर राज्यमंत्री के ट्रस्ट ने खरीदी जमीनें, 19 बीघा का सौदा​​​​​​ मेरठ के कायस्थ गावड़ी गांव में दलितों को बीमार बताकर यूपी के राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के ट्र्रस्ट ने 19 बीघे जमीन फर्जी तरीके से खरीदी। 13 सितंबर 2024 को 10 दलित परिवारों के 46 लोगों को असाध्य रोग से पीड़ित या विस्थापित बताकर उनकी 19.09 बीघा (47,732 वर्गमीटर) जमीनों की 10.55 करोड़ रुपए में खरीद-फरोख्त हुई। ये जमीन शांति निकेतन ट्रस्ट ने खरीदी। पढ़िए भास्कर का पूरा खुलासा… 10- शादाब जकाती ने शराबी बनकर बेटी के साथ VIDEO बनाया, फैंस बोले- बच्ची को तो बख्श दो मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शादाब जकाती ने एक बार फिर अपनी नाबालिग बेटी के साथ वीडियो बनाया है। वीडियो में शादाब जकाती बेटी के साथ कव्वाली गाते नजर आ रहे हैं। ‘दो घूंट पिला दे साकिया…’ पर शराबियों की तरह एक्टिंग और डांस कर रहे। फैंस ने वीडियो पर नाराजगी जताई। कहा कि बच्ची को तो बख्श दो। 3 दिन पहले एक वीडियो बनाने पर उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें 11- लखनऊ में रोडवेज बस ने महिला को कुचला, कानपुर नगर निगम में तैनात थी​​​​​​​ लखनऊ में रोडवेज बस ने महिला को कुचल दिया। इसमें महिला का सिर बुरी तरह सड़क पर पिचक गया। वह अपने तीन बच्चों के साथ लखनऊ अपनी मौसी के नए घर में प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। गृह प्रवेश के बाद रविवार सुबह परिवार लौट रहा था। चारबाग स्टेशन के पास हादसा हुआ। महिला, कानपुर नगर निगम में कर्मचारी थी। बेटे राहुल ने बताया, मेरे सामने मां की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें
12- गायत्री प्रजापति की बेटी की शादी में पहुंचे अखिलेश, अभिषेक मिश्र के साथ विवाह बंधन में बंधी यूपी के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की छोटी बेटी अंकिता की शादी अमेठी के अभिषेक मिश्रा से हुई। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के होटल में शनिवार को हुई इस शादी में वर-वधु को आशीर्वाद देने सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। पूर्व मंत्री, गैंगरेप मामले में लखनऊ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे। उन्हें 3 नवंबर से एक महीने के लिए पैरोल मिली है। 2 दिन बाद फिर से जेल जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 13- श्रीप्रकाश जायसवाल पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार​​​​​​ पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कानपुर के भैरवघाट पर किया गया। दोनों बेटों ने मुखाग्नि दी। गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान, डिप्टी सीएम केशव मौर्य के अलावा दर्जनों सांसद-विधायक व VVIP अंतिम विदाई में मौजूद रहे। अंतिम यात्रा में 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली थी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- कुत्तों का अनाथालय काशी में कुत्तों के लिए अनाथालय बना है। हरहुआ क्षेत्र में बने ‘श्री काल भैरव डॉग अनाथालय’ में बेसहारा, घायल और उपेक्षित कुत्तों को रखा जाता है। इन कुत्तों का स्वागत अनाथालय में तिलक और चंदन लगाकर किया जाता है। अनाथालय में कुत्तों की देखभाल के लिए ICU से लेकर एंबुलेंस तक है। करीब एक बीघा जमीन पर बने इस अनाथालय में करीब 200 कुत्तों को रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास 15- बिजली बिल राहत योजना
1 दिसंबर से यूपी में बकाया बिलों पर बड़ी छूट के लिए बिजली बिल राहत योजना की शुरुआत होगी। बकाया एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत और मूलधन में अधिकतम 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *