यूपी में एसआईआर का 77 फीसदी काम पूरा हुआ:सोमवार तक अब तक 11.95 करोड़ से अधिक (लगभग 77 प्रतिशत) मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन हुआ

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचन जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कार्य के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं डिजिटलाइजेशन के कार्य में लगे सभी कार्मिकों को प्रोत्साहित करते हुए ससमय कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं डिजिटलाइजेशन के कार्यों में लगे कार्मिक की कार्य निष्ठा तथा मेहनत से प्रदेश में अब तक 11.95 करोड़ से अधिक (लगभग 77 प्रतिशत) मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है, जिसमें 18,582 बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि ऐसे मतदाता जिन्होंने अभी तक अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध नहीं कराया है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द से भरा हुआ गणना प्रपत्र अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें ।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *