चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ के असर से रात में ठंड बढ़ गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवा के असर से ठंड बढ़ेगी। सोमवार से सुबह और शाम हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं। तूफान और बारिश का अनुमान नहीं तूफान के कारण पूर्वांचल में बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन ठंड बढ़ सकती है। तूफान के असर से शनिवार को दिन में करीब दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण शाम को गलन बढ़ गई। सुबह हल्का कोहरा छाए हुए हैं। वहीं काशी में दिन का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 27 और रात का तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री ज्यादा 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानिए 5 जिलों का अधिकतम तापमान बहराइच – 30 डिग्री गोरखपुर – 28.7 डिग्री कानपुर – 28.5 डिग्री आजमगढ़ – 28 डिग्री प्रयागराज – 27.8 डिग्री 5 न्यूनतम तापमान वाले जिले इटावा – 8 डिग्री बरेली – 9 डिग्री हरदोई 10 डिग्री बुलंदशहर 10 डिग्री बस्ती 10.2 डिग्री
यूपी में दिखेगा दितवाह तूफान का असर:तापमान में हुई है 1-2 डिग्री गिरावट, मौसम वैज्ञानिक बोले- यूपी में नहीं आयेगा बारिश और तूफान
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
