उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के तापमान में लगभग दोगुना अंतर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कई जिलों में सुबह घना कोहरा छा रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिसंबर के शुरुआती दिनों में पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवा दोबारा मजबूत होंगी, जिससे अगले 3-4 दिनों में तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। भोर के समय धुंध और हल्का कोहरा भी कई जगह दिखेगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है। रविवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में बलिया 8°C न्यूनतम तापमान के साथ यूपी में सबसे ठंडा रहा। गाजियाबाद-नोएडा में हवा खराब
ठंड के साथ यूपी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी बदल रही है। CPCB की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार शाम 4 बजे लखनऊ के लालबाग का AQI 215 रहा। आगरा 152, बागपत 250, बुलंदशहर 263, ग्रेटर नोएडा 288, कानपुर 103, वाराणसी 158, मेरठ 214, मुजफ्फरनगर 237, गाजियाबाद 299 और नोएडा में सबसे खराब AQI 310 रिकॉर्ड हुआ। कुछ दिन पहले यही AQI 400 पार कर चुका था। लगातार गिरते तापमान के साथ हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं और अधिकांश जिले 300 के आसपास आ गए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि ठंड बढ़ने के साथ हवा और साफ हो सकती है। सर्दियों में बढ़ सकता है जॉइंट पेन: हेल्दी फूड और एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें टिप्स सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द व अकड़न की समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल तापमान में कमी के कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे जोड़ों में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और दर्द महसूस होता है। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। यह स्थिति खासकर बुजुर्गों और आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में ज्यादा दर्दनाक होती है। मार्च 2014, में नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी बताती है कि, सर्दियों में आर्थराइटिस के लक्षण बढ़ जाते हैं। सर्दियों में जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ता है? इससे कैसे बचा जा सकता है…पढ़ें पूरी खबर…
यूपी में पारा 8 डिग्री पहुंचा, बलिया सबसे ठंडा:पश्चिमी विक्षोभ से तापमान 3 डिग्री तक बढ़ा, गाजियाबाद-नोएडा में हवा खराब
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
