रणजीत चौटाला 20 फरवरी के बाद करेंगे हिसार में रैली:बोले- 2024 विस चुनाव के बाद जितनी रैलियां हुईं, उनसे बड़ी होगी; सियासी भविष्य पर फैसला लेंगे

📅 Published: January 5, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ने हिसार के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एक बड़ा राजनीतिक संकेत दिया। उन्होंने घोषणा की कि 20 फरवरी के बाद हिसार में एक प्रदेश स्तरीय रैली आयोजित की जाएगी, जहां वह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अंतिम फैसला सार्वजनिक करेंगे। रणजीत सिंह ने दावा किया कि यह रैली 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में हुई सभी रैलियों में सबसे बड़ी होगी। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि उनकी रैली इनेलो और जजपा द्वारा की गई रैलियों से भी अधिक विशाल होगी। सीएम सैनी के कार्यों की तारीफ की प्रदेश में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर पूछे गए सवाल पर रणजीत सिंह ने कहा कि एक साल का कार्यकाल कम होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पर्याप्त समय न मिलने की बात कही, लेकिन यह भी जोड़ा कि सैनी ने कई अच्छे कार्यों से जनता में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और सख्त करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, और अमेरिका जैसे देशों में भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठने का उदाहरण दिया। 9 जिलों का दौरा कर चुके हैं अपने राजनीतिक फैसले के संबंध में उन्होंने बताया कि वह अब तक 9 जिलों का दौरा कर चुके हैं, और हर जगह लोग उनसे जल्द निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपना फैसला पूरी तरह कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया है, और कार्यकर्ता जो कहेंगे वही उन्हें स्वीकार्य होगा। भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें मीडिया में चलती रहती हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। खर्च बढ़ने से बिजली की दरें बढ़ाना मजबूरी बिजली निगम द्वारा दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर रणजीत सिंह ने कहा कि खर्च बढ़ने पर कई बार दरें बढ़ाना मजबूरी हो जाती है। उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी बिजली की दरें नहीं बढ़ने दीं और जनता को सस्ती व निर्बाध बिजली देने का अपना वादा निभाया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *