आगरा में बंदूक की सफाई करते समय गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना सदर क्षेत्र के पन्ना पैलेस राजपुर चुंगी के पास ब्राह्मण महासभा के संस्थापक एवं रिटायर्ड फौजी सत्यदेव शर्मा रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा ज्ञानेश शर्मा(42) आज सुबह लाइसेंसी सेमी आटोमेटिक राइफल छत पर बैठकर साफ कर रहा था। तभी अचानक गोली चल गई। गोली की आवाज सुनते ही पत्नी छत की तरफ भागी। ज्ञानेश खून से लथपथ पड़े थे। उनके सिर में गोली लगी थी।
घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। ज्ञानेश पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और उनके दो पुत्र हैं। वह एक कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। उनके पिता सत्यदेव शर्मा और माता पड़ोस में गमी में शामिल होने गए थे। ज्ञानेश के दोनों बेटे स्कूल गए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राइफल की सफाई करते में चली गोली:आगरा में पूर्व फौजी के बेटे की हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
📅 Published: November 28, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
