राजा वड़िंग बोले- कांग्रेस ने मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा:हमारे यहां रिजाइन नहीं मांगते, सीधे नए प्रधान का ऐलान होता है, मैं छुपाऊंगा नहीं

📅 Published: December 5, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस्तीफा मांगे जाने पर सफाई दी है। तरनतारन उपचुनाव में पार्टी की जमानत जब्त होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी छुट्‌टी हो सकती है। वड़िंग चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस मामले में राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी ने उनसे कभी इस्तीफा नहीं मांगा। वड़िंग ने कहा कि हमारे यहां इस्तीफा नहीं मांगा जाता, बल्कि नए अध्यक्ष का ऐलान करती है। अगर पार्टी कभी इस बारे में बात करती है तो सबसे पहले मैं इसका ऐलान कर दूंगा। मैं इस बात को नहीं छुपाऊंगा। इस्तीफे की खबरों के लिए वड़िंग ने कहा कि सरकार के कहने पर गलत प्रचार किया जा रहा है। बता दें कि राजा वड़िंग की उपचुनाव में परफॉर्मेंस देख अंदरखाते इस बात की चर्चा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजा वड़िंग की छुट्‌टी हो सकती है। यही वजह है कि पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी लगातार यह जाहिर कर रहे हैं कि पंजाब में वही कांग्रेस को एकजुट कर सकते हैं। कांग्रेस सोर्सेज के मुताबिक नेता चाहते हैं कि उनके पास पार्टी की कमान रहे ताकि अगर सरकार बनी तो CM बनने का दावा मजबूत रहे। पुलिस तंत्र-गैंगस्टरों का इस्तेमाल कर रही पंजाब सरकार
वड़िंग ने कहा कि AAP की तरफ से सत्ता बचाने के लिए गैंगस्टरों को संरक्षण देकर पंजाब को अराजकता और खून-खराबे की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए इस तरह की खतरनाक राजनीति राज्य के लिए विनाशकारी साबित होगी। प्रदेश अध्यक्ष की अफसरों को चेतावनी न भूलेंगे
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि प्रदेश में कई पुलिस अधिकारी पूरी तरह से सत्ताधारी पार्टी के “समर्थक” बन चुके हैं। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “जो अधिकारी सत्ता के इशारे पर विपक्ष को कुचलने का काम कर रहे हैं, हम न तो उन्हें भूलेंगे और न ही माफ करेंगे। सरकार बदलने के बाद ऐसे सभी अधिकारियों को कानून के तहत जवाबदेह बनाया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि कई SSP, DSP, थाना प्रभारी और पुलिस चौकी इंचार्ज अब केवल AAP की भाषा बोल रहे हैं, जिससे राज्य का कानून-व्यवस्था तंत्र पूरी तरह चरमरा गया है। SSP पटियाला के कथित ऑडियो पर जांच की मांग
राजा वड़िंग ने SSP पटियाला के कथित वायरल ऑडियो क्लिप पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। इस ऑडियो में कथित तौर पर SSP अपने अधीन अधिकारियों को विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन स्थल तक पहुंचने से रोकने के निर्देश देते सुनाई दे रहे हैं। वड़िंग ने कहा, “इस ऑडियो क्लिप की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर यह सही पाई जाती है तो ऐसे अधिकारी को तुरंत नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए।” जग्गू भगवानपुरिया को असम जेल से लाने का आरोप
AAP सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए राजा वड़िंग ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को असम की जेल से तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान बटाला लाया गया था। इसी तरह जालंधर उपचुनाव के दौरान भी एक अन्य गैंगस्टर को विशेष पैरोल पर रिहा किया गया था, हालांकि बाद में चुनाव आयोग ने उसकी पैरोल रद्द कर दी थी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कांग्रेस ने गैंगस्टरों को बढ़ावा दिया के लगाए आरोप पर जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर मान भी लें कि पहले की सरकारों ने गलतियां कीं, तो पिछले चार सालों में AAP सरकार ने क्या किया? अब बहाने बनाने का नहीं, जवाब देने का वक्त है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *