राजेपुर में एक अज्ञात एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार शाम को हुई। मृतक की पहचान अनुज प्रताप सिंह उर्फ जीतू (24) पुत्र जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उसके साथी शोभित (21) पुत्र सुनील शुक्ला निवासी भुडिया, भेडा थाना राजेपुर घायल हुए हैं। दोनों बाइक से राजेपुर आ रहे थे, तभी नासा नाला के पास यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां अनुज प्रताप को मृत घोषित कर दिया गया। अनुज प्रताप सिंह की शादी एक वर्ष पूर्व रानी सिंह से हुई थी। उनकी मां का नाम प्रभादेवी है। अनुज के दो भाई (अभय) और एक बहन (स्वीटी) हैं। मृतक के पिता जितेंद्र सिंह तहसील अमृतपुर में एक अधिवक्ता के पास लिपिक का कार्य करते हैं।
राजेपुर में अज्ञात एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत:एक साल पहले हुई थी शादी, साथी घायल, लोहिया अस्पताल में इलाज जारी
📅 Published: December 2, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
