रात के तापमान में हो रही गिरावट:अब दिन का तापमान भी लगातार कम होगा, 3 दिसंबर तक दिन में होगी ठंडक

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब चंडीगढ़ में ठंडक बढ़ गई है और धुंध भी पड़नी शुरू हो गई है। हालांकि पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.2 सेल्सियस की वृद्धि हुई है। लेकिन फिर भी अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री से लेकर 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। सबसे ठंडी रात फरीदकोट की रही है, यहां पर 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। गेहूं की बिजाई के साथ ही सड़कों पर कोहरा व धुंध भी छानी शुरू हो गई है। आने वाले सात दिन में मौसम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले दिनों में एक डिग्री कम होगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आने वाली रातें और ठंडी होने वाली हैं। अगले दिनों में तापमान एक डिग्री कम होगा और इससे ठंडक ज्यादा बढ़ेगी। इस समय सामान्य तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास आंका जा रहा है, जो 3 दिसंबर तक 7 डिग्री सेल्सियश तक पहुंच जाएगा। यही नहीं दिन का तापमान भी 27 डिग्री से 3 दिसंबर तक 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि दिन के समय ठंडक का एहसास कम होगा। प्रदेश के चार शहरों का तापमान

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *