रामगंगा किनारे मिले 18 गायों के शव:बरेली में हड़कंप, पुलिस ने जांच के आदेश दिए

📅 Published: January 22, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

बरेली के कैंट क्षेत्र में रामगंगा नदी के किनारे गुरुवार को 18 गायों के शव मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव अत्यधिक खराब अवस्था में थे, जिसके कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे और कैंट तथा सुभाष नगर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गौ सेवकों के साथ मिलकर सभी शवों को विधि-विधान से दफन कराया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। घटना स्थल पर राष्ट्रीय सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री सोनू ठाकुर, हिंदू युवा वाहिनी के वंश राजपूत, गौ रक्षक बरेली के तरुण कश्यप, गौ रक्षा दल के शंभू, शिवम कमांडो, विशाल राजपूत और मोहित कुमार सहित कई गौ रक्षक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे। सभी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *